नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और नई लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 29 नाम यूपी से हैं। वहीं 10 उम्मीदवार पश्चिम बंगाल से हैं। इस सूची में नाम तो कम उम्मीदवारों के कटे हैं, लेकिन कई चेहरों को इधर से उधर भेजा गया है।
BJP releases list of 29 candidates for Uttar Pradesh & 10 candidates for West Bengal for #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/GePR3s4tQs
ANI (@ANI) March 26, 2019
इस लिस्ट में कानपुर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का टिकट कट गया है। उनकी जगह बीजेपी ने सत्यदेव पचौरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को बीजेपी में शामिल हुईं जयाप्रदा को बीजेपी ने रामपुर से आज़म खां के खिलाफ़ टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को उनके बेटे वरुण गांधी की सीट सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है, जबकि वरुण गांधी को मेनका गांधी की सीट पीलीभीत से मैदान में उतारा गया है। यानी दोनों मां-बेटे की सीट आपस में बदल दी गई है।
Arun Singh,BJP: Maneka Gandhi to contest from Sultanpur and Varun Gandhi to contest from Pilibhit. Ram Shankar Katheria to contest from Etawah. Rita Bahuguna Joshi to contest from Allahabad #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/g6dFD8e9fK
ANI (@ANI) March 26, 2019
साथ ही बीजेपी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को चंदौली से टिकट दिया गया है।इसके अलावा केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को एक बार फिर गाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा इटावा से रामशंकर कठेरिया, कौशांबी से विनोद सोनकर, बस्ती लोकसभा सीट से हरीशचंद्र द्विवेदी, कानपुर सीट से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही कुशीनगर की सीट से विजय दूबे, बांसगाव सीट से कमलेश पासवान, सलेमपुर से रवींद्र कुशवाहा, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा के कीर्तिवर्धन सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, बहराइच से अक्षयवर लाल गौर, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, धौरहरा से रेखा वर्मा, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत को टिकट दिए गए हैं।
Arun Singh, BJP: Jaya Prada to contest from Rampur (UP), Jagdambika Pal from Domariagan (UP). Humayun Kabir to contest from Murshidabad (West Bengal). Actor Joy Banerjee from Ulberia (West Bengal) pic.twitter.com/MztcyiygS2
ANI (@ANI) March 26, 2019