‘सावी सिद्धू’ को ‘मिका सिंह’ ने दिया काम

नई दिल्ली ( एजेंसी ) : ब्लैक फ्राईडे, गुलाल और पटियाला हाउस जैसी फिल्मों में नजर आ चुके सावी सिद्धू सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। उनकी इस हालत को देखकर कई बॉलीवुड सेलेब्स चौंक गए थे। लेकिन सिंगर मीका सिंह तो उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। ख़बरों के मुताबिक मीका ने सावी को अपनी अपकमिंग फिल्म आदत में रोल ऑफर किया है।

बता दें कि इस फिल्म में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में हैं। मीका इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

ख़बरों के मुताबिक जब सावी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि, मेरे दोस्तों ने मुझे बताया कि मीका सिंह मुझसे संपर्क करने की कोशिश में हैं। फिर कुछ दिनों बाद मुझे मीका का फोन आया। मुझे लगा कोई मुझसे मजाक कर रहा है। लेकिन मीका ने मुझसे सीधे कहा कि अब तुम ये नौकरी नहीं करोगे। तुम मेरा ग्रुप ज्वाइन करो।

सावी ने आगे कहा कि, अगले दिन फिर मीका ने मुझे अपने घर ले जाने के लिए गाड़ी भेजी। उन्होंने मुझे कुछ नए कपड़े और खाना दिया। मैं अगले 10 दिनों में मीका सिंह के साथ काम करना शुरू करूंगा।

Hey guys please find me Savi Sidhus number, I really would love to help him. At times its so difficult to understand our industry. We show so much love and fake smiles, but bhai when u see your brother or friend in times of need then please support yaar. pic.twitter.com/acuJcqiBF3
King Mika Singh (@MikaSingh) March 20, 2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *