बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कंगना रनौत के नाम से सभी वाकिफ़ हैं। कंगना ने साल की शुरुआत में ही अपनी फिल्म मणिकर्णिका से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। खबरों की मानें तो कंगना रनौत अब देश की पहली हाइऐस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बायोपिक के लिए 24 करोड़ की फीस ले रही हैं। कंगना से पहले दीपिका पादुकोण इस लिस्ट में टॉप पर थीं। दीपिका ने फिल्म पद्मावत के लिए 11 करोड़ की फीस चार्ज की थी।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि कंगना रनौत को 24 करोड़ की फीस ऑफर की गई है। ये फिल्म दो भाषाओं में बन रही है। फिल्म तमिल में थलाईवी और हिंदी में जया के नाम से बन रही है।
बता दें कि जयललिता सिनेमा जगत के साथ भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम रहा है। तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों ने अभिनय के साथ ही वो 1991 से लेकर साल 2016 तक तमिलनाडु की सीएम के पद पर भी थी।
(भाषा)