बंगाल में सिर्फ एक व्यक्ति के लिए चलाई जा रही है सरकार :राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज यानि शनिवार को बंगाल के मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने रैली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पूरे विपक्ष को एक साथ साझा मंच पर लाने की कोशिश में लगीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के खिलाफ भी जमकर हमला बोला.

राहुल गांधी ने ममता पर सीधा शाब्दिक प्रहार करते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल में एक व्यक्ति के लिए सरकार चलाई जाती है.बहरहाल इस बयान से एक बात तो स्पष्ट हो गई कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी अकेले ही चुनाव मैदान में उतरेगी.राहुल गांधी ने मालदा की चुनावी रैली से पश्चिम बंगाल में पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान आरंभ किया.

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की जनता को संबोधित करते हुए कहा, आपने सालों सीपीएम को देखा, फिर आपने ममता जी को चुना. जो अत्याचार सीपीएम के समय होता था, वही अत्याचार ममता जी के समय में हो रहा है. उस वक्त संगठन के लिए सरकार चलाई जाती थी, आज एक व्यक्ति के लिए चलाई जाती है.

बता दें, कि कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की 11 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. और लोकसभा को लेकर चुनाव प्रचार भी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *