पूंजी जुटाने की समयसीमा को बढ़ाने पर विचार करेगा एसबीआई बोर्ड

भारतीय स्टेट बैंक (एबसीआई) के केंद्रीय बोर्ड की इसी सप्ताह बैठक होगी जिसमें बाजार से 20,000करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने की समयसीमा को बढ़ाकर 2019-20के वित्त वर्ष के अंत तक किया जा सकता है।

पिछले साल दिसंबर में बैंक के शेयरधाारकों ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) सहित विभिन्न तरीकों से 20,000करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी।

एबसीआई ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक 22मार्च, 2019को होगी। जिसमें 20,000करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी की समयसीमा को बढ़ाकर 31मार्च, 2020किया जाएगा। बंबई शेयर बाजार में एसबीआई का शेयर 0.74प्रतिशत के नुकसान से 295.50रुपये पर चल रहा था।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *