कमजोर वैश्विक रुख से कच्चे तेल का वायदा भाव गिरा

कमजोर वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल 24रुपये गिरकर 4,014रुपये प्रति बैरल पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च डिलिवरी वाला कच्चा तेल 24रुपये यानी 0.59प्रतिशत गिरकर 4,014रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 5,366लॉट का कारोबार हुआ।

इसी प्रकार , अप्रैल डिलिवरी वाला कच्चा तेल 22रुपये यानी 0.54प्रतिशत कमजोर होकर 4,051रुपये प्रति बैरल पर रह गया। इसमें 425लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि आर्थिक सुस्ती से ईंधन खपत पर असर पड़ने की आशंकाओं के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से वायदा कारोबार में धारणा प्रभावित हुई।

इस बीच , न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 20सेंट यानी 0.30प्रतिशत गिरकर 58.32डॉलर पर जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 13सेंट यानी 0.20प्रतिशत गिरकर 67.03डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *