लंबी बिमारी के बाद कल यानि रविवार को गोवा के मुख्यमंत्रीमनोहर पर्रिकर का निधन हो गया. मनोहर पर्रिकर 63 साल के थे. उनके जाने से देश में गम का माहौल है. सिर्फ राजनेता ही नहीं बॉलीवुड भी पर्रीकर की निधन से दुखी है. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने ट्विटर पर पर्रीकर को श्रध्हांजलि दी है.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर नहीं रहे .. अंदर से एक सज्जन व्यक्ति, सादगी भरा आचरण और बेहद सम्मानित .. कुछ पल उनके साथ गुज़ारा था .. बेहद प्रतिष्ठित.. बहादुरी के साथ अपनी बीमारी से लड़े. दुआएं और संवेदनाएं.
T 3122 – Manohar Parikar CM Goa, passes away .. a gentleman to the core, simple in demeanour and well respected .. spent few short moments with him .. very dignified .. fought his illness bravely .. prayers and condolences
Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 17, 2019
स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीटर पर संवेदनाएं व्यक्त की है इसके साथ ही पर्रीकर के परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति देने की दुआ की है.
RIP Shri #ManoharParrikar Condolences and strength to the family in this tragic time of grief.
Swara Bhasker (@ReallySwara) March 17, 2019
अक्षय कुमार ने लिखा है मनोहर पर्रिकर जी की निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं. मैं खुद को किस्मत वाला समझता हूं कि मैंने उनसे मुलाकात की और उन जैसे बेहतरीन इंसान को जाना. उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.
Extremely sad at hearing about the demise of Sh. Manohar Parrikar Ji. I feel blessed to have had the fortune of meeting and knowing a sincere and good soul as he was. Heartfelt condolences to his family
Akshay Kumar (@akshaykumar) March 17, 2019
आपको बता दें मनोहर पर्रिकरपैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित थे जिसके चलते रविवार को उनका निधन हो गया. सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ राज्य में अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी केंद्रीय मंत्री कल गोवा पहुंचेंगे और मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देंगे.