सुषमा स्वराज ने मालदीव के विदेश मंत्री के साथ की बैठक

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को दो दिवसिय यात्रा के दौरान मालदीव पहुंची.यहां उन्होंने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ बैठक की. इस बैठक के दौरान उन्होंने पिछले साल राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की भारत यात्रा के समय दोनों देशों के बीच बनी सहमति को आगे बढ़ाने के लिए कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

आपको बता दें, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के बीच गहन चर्चा. उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति सोलिह की भारत यात्रा के समय दोनों देशों के बीच सहमति वाले मुद्दों के कार्यान्वयन सहित महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की.

बताया जा रहा है कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों ही देशों के बीच घनिष्ठ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना है.

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *