न्यूज़ीलैंड ( भाषा ): न्यूज़ीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में मरने वालों की संख्या 49 हो गई है। इस हमले में 20 से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इसे आतंकवादी हमला क़रार दिया है। क्राइस्टचर्च में क़रीब 30 हज़ार भारतीय या भारतीय मूल के लोग रहते हैं।
#UPDATE New Zealand Police Commissioner Mike Bush: 49 people have been killed in shooting at two mosques in Christchurch pic.twitter.com/7nKDYRp1vb
ANI (@ANI) March 15, 2019
भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली ने बताया कि शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक इस घटना में दो भारतीयों और चार भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंका है। हालांकि,उन्होंने कहा कि ये जानकारी आधिकारिक नहीं है और न्यूज़ीलैंड की सरकार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
आगे उन्होंने कहा कि, भारतीय उच्चायुक्त की हेल्पलाइन पर कई लोगों के फ़ोन आ रहे हैं और ये जानकारी उसी पूछताछ और क्राइस्टचर्च के भारतीय समुदाय से मिल रही जानकारी पर आधारित है। कोहली का कहना है कि मारे गए छह लोगों में से दो हैदराबाद, एक गुजरात और एक पुणे का बताया जा रहा है।
ख़बरों मुताबिक़, हर शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज़ के लिए मस्जिद में क़रीब 300 से 400 लोग इकट्ठा होते थे। हमले में मरने वालों की तादाद और बढ़ सकती थी।