अमृतसर से खबरें आ रही हैं कि देर रात 1.30 बजे तेज धमाके की आवाज ने लोगों को जगा दिया. धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. लेकिन पुलिस का कहना है कि ऐसा कोई धमाका हुआ ही नहीं.लोगों के बीच दहशत का माहौल है.
अमृतसर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जगजीत सिंह वालिया ने बताया, मैं लोगों से अपील करता हूं किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें. मेरी जानकारी के मुताबिक इस तरह की कोई भी घटना नहीं घटी है.
सुबह से अमृतसर की यह घटना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी थी. #Amritsarरात करीब तीन बजे से ही ट्रेंड करने लगा.