‘मछुआरों की संसद’ में राहुल ने साधा पीएम पर निशाना,‘मैं झूठे वादे नहीं करता’

लोकसभा की तारीखों के ऐलान के बाद अपनी पार्टी उम्मीदवारों की जीत के लिए देश भर में रैली कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के तृश्शूर में मछुआरों की संसद में पहुंचे.

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही मछुआरों से संबंधित मंत्रालय का गठन किया जाएगा, जो उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए कदम उठाएगा.साथ ही राहुल गांधी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा.

In India, the most important thing is giving voice to people. In todays govt Anil Ambani or Nirav Modi can say whatever they want, whereas, farmers, fishermen have to shout really loudly before the govt listens to them: Congress President @RahulGandhi #RahulGandhiWithFishermen pic.twitter.com/IJ9GRxaIH4
Congress (@INCIndia) March 14, 2019

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया. अगर मोदी लाखों करोड़ रुपये चंद उद्योगपतियों को दे सकते हैं तो देश के उस तबके को क्यों नहीं दे सकते, जिन्हें इसकी ज्यादा जरूरत है…देश के मछुआरे कई परेशानियों से जूझ रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है.

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में उद्योगपतियों की आवाज आसानी से सुनी जाती है, लेकिन किसानों मछुआरों और दूसरे समुदायों को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने जद्दोजहद करनी पड़ती है.

आपको बता दिएँ इतना ही नहीं राहुल गांधी ने जीएस और नोटबंदी को लेकर भी पीएम मोदी को घेरा. इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जीएसटी को और सरल किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *