भारतीय वायुसेना ने पाक घुसपैठ को किया नाकाम, 2 लड़ाकू विमान कर रहे थे घुसपैठ की कोशीश

जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके के Loc पर बुधवार को पाकिस्तान ने फिर अपनी कायराना हरकत दिखाते हुए 2 लड़ाकू विमानों के जरिए भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशीश की. हालांकि, भारतीय वायुसेना ने इस नापाक इरादे पर पानी फेर दिया.

पाकिस्तान के इस हरकत के बाद भारतीय वायु सेना स्टैंड बाय मोड पर है. पाकिस्तान के दोनों विमान लाइन ऑफ कंट्रोल के बिल्कुल करीब देखे गए थे. विमान की गति इतनी तेज थी कि क्षेत्र में साउंड बैरियर को भी तोड़ दिए जिससे दहशत फैल गई.

इतना ही नहीं, भारतीय एयर स्ट्राइक से बौखलाये पाकिस्तान ने सीज़फायर का भी उल्लंघन किया और Loc पर बने ट्रेड सेंटर पर कई शेल्स दागे. इस बीच लगातार पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी भी की गई हालांकि, भारतीय जवानों ने उनका मुंहतोड़ जबाब दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *