भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए मैं गठबंधन के साथ हूं और हर दल के साथ हूं जो भाजपा को हराएगा.आपको बता दें, बुधवार को कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अस्पताल में जाकर चन्द्रशेखर से उनका हाल-चाल लिया.
चन्द्रशेखर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी मानवता के नाते मुझसे मिलने आई थीं.
इतना ही नहीं, भीम आर्मी चीफ ने कहा कि वाराणसी से नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ने का सिर्फ एक ही कारण है कि कहीं गठबंधन या अन्य पार्टी नरेंद्र मोदी के सामने कमजोर प्रत्याशी ना खड़ा कर दें,
जिससे नरेंद्र मोदी जीत जाएं और संसद पहुंच जाएं.