बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है. अपने मजाकिया अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले लालू प्रसाद ने एक बार फिर अपने ही अंदाज में बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि न्याय व अमनपसंद लोगों को भाजपाई बीन के संगीत पर नाचना तुरंत बंद कर देना चाहिए.- जनहित में जारी.
साथ ही लालू यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए लोगों को यह बताया कि जब वह जेल में रहेंगे तो उनका ट्वीटर हैंडल, उनके परिवार के परामर्श से उनके कार्यालय द्वारा संचालित किया जायेगा और उन्होंने लिखा कि मैं आगंतुकों के माध्यम से अपने मन की बात कहूंगा और इसके साथ संविधान के संरक्षण और कमजोर तबके के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए मेरी लड़ाई जारी रहेगी.
Dear friends! While in jail, My Twitter handle shall be operated by my office in consultation with family. I shall speak my mind through visitors. The fight to preserve the Constitution & protect the rights of vulnerable groups shall go on.
Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 25, 2017