रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में खेले गए मैच में कई रेकॉर्ड बने. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी 175 या उससे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बन गई है.
रोहित शर्मा 199 वनडे इंटरनैशनल पारियों मे 218 छक्के लगा चुके हैं. रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. जिन्होंने 286 पारियों में 217 छक्के लगाए है.
वहीं शिखर धवन ने 143 रनों की शानदार पारी खेली. ये धवन का वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 अप्रैल 2015 को 137 रन बनाए थे. धवन ने वनडे इंटरनैशनल में 16 शतक लगाए हैं. इसमें से तीन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बने हैं.