आम चुनावों की घोषणा के बाद सेंसेक्स में आई तेजी, 233 अंक उछलकर 36,904 अंक पहुंचा

शुरुआती कारोबार में सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 233 अंक से अधिक चढ़कर 36,904 अंक पर रहा। विशेषज्ञ इसे 2019 के आम चुनावों की घोषणा के बाद की तेजी के तौर पर देख रहे हैं।

बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 36,741.57 अंक पर बढ़त के रुख के साथ खुला। बाद में यह करीब 233.38 अंक यानी 0.64 प्रतिशत चढ़कर 36,904.81 पर चल रहा है।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 75.55 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,110.95 अंक पर चल रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हाल में बनी तनाव की स्थिति के अब दूर होने के बाद बाजार में सकारात्मक रुख देखा गया। इसे देश में सत्तारूढ़ भाजपा के वापस शासन में लौटने के अहम कारणों में से एक माना जा रहा है।

पिछले हफ्ते शुक्रवार को सेंसेक्स 53.99 अंक घटकर 36,671.43 अंक पर और निफ्टी 22.80 अंक टूटकर 11,035.40 अंक पर बंद हुआ था।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 607.62 अंक और निफ्टी 171.9 अंक चढ़ा।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *