UP में कुछ इस तरह 2019 का रास्ता बना रहे हैं PM मोदी

आम चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है ऐसे में पीएम मोदी लगातार उद्घाटन और शिलान्यास में जुटे हुए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को अपने खेमे में खिंचा जा सके. यूपी भाजपा के लिए खास भी है, क्योंकि एक तो यहां सबसे ज्यादा सीटें है.

और पिछले आम चुनाव में बीजेपी ने यहां से 73 सीटों पर जीत भी दर्ज की थी. इसलिए पिछले चुनाव में मोदी की सरकार बनाने में यूपी की जनता का बड़ा हाथ था अर्थात् हम कह सकते हैं कि केंद्र में किसकी सरकार बनेगी? यह उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत का सियासी गणित ही तय करती है.

यही कारण है कि मोदी फरवरी और मार्च में अब तक राज्य में 102,708 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण कर चुके हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने उप्र की धरती के सियासी महत्व को देखते हुए फरवरी, मार्च में राज्य का तूफानी दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने 102,708 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण किया है.

वह इसके जरिए 2019 के आम चुनाव में 2014 का प्रदर्शन दोहरा कर एक बार फिर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *