तमिलनाडु में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ उप-चुनाव भी होंगे

चेन्नई, 10 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव भी होंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सत्यव्रत साहू ने रविवार को यह जानकारी दी।

साहू ने यहां संवाददताओं को बताया कि राज्य में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लेकिन मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 18 अप्रैल को राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे और उसी दिन 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव भी होंगे।

चुनाव नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *