नाबालिक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया गया वायरल

हैदराबाद, नौ मार्च (भाषा) हैदराबाद में एक किशोर द्वारा कथित रूप से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का बलात्कार करने तथा गर्भपात से इनकार करने पर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर डराने धमकाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि पीड़िता अपने पिता के साथ शुक्रवार को थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. उसने आरोप लगाया कि आरोपी नगाराजू (19) ने शादी का वादा करके उसका बलात्कार किया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो नागाराजू ने उससे गर्भपात कराने के लिये कहा. पीड़िता ने इनकार कर दिया. इससे गुस्साए आरोपी ने बीते शनिवार को उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. जिसके बाद आरोपी छात्र उसे डरा धमका रहा था.

अधिकारी ने कहा कि नगाराजू के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और भारतीय दंड सहिंता की बलात्कार, अपहरण तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *