पुलवामा हमले पर राहुल गांधी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने एयर स्ट्राइक को लेकर सरकार पर सवाल खड़ा किया है.

राहुल गांधी से जब पूछा गया कि एयर स्ट्राइक को लेकर, मारे गए आतंकियों के संख्या को लेकर उनको क्या कहना है. इस सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं कहूंगा. हां, मैने पढ़ा है कि कुछ शहीद CRPF जवानों के परिवार वालों ने इस मुद्दे को उटाया है. अगर वह कह रहे हैं कि वह इससे दुखी हैं, तो कृपया उन्हें बताया जाए कि क्या हुआ.

इसके साथ ही राहुल गाँधी ने राफेल मुद्दे पर भी सवाल खड़ा किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को घेरते हुए उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राफेल की डिलेवरी में देरी कराई, अपने दोस्त की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाले.हिंदुस्तान में आपराधिक जांच उन सब पर हो सकती है जो पीएम का विरोध करते हैं, लेकिन जब पीएम का नाम आता है तो उन पर नहीं हो सकती. क्यों?.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *