जामु-कश्मीर में जारी तनाव के बीचसुरक्षा बलों ने बुधवार को शोपियां जिले में एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और 44 राष्ट्रीय राइफल्स की एक टीम ने ठिकाने से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है.
पुलिस का कहना है कि शोपियां के कुंगन्नू में आतंकी ठिकाना था.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है.