विश्व कप 2019 का आगाज इसी साल इंगलैंड 30 मई से होने वाला है, वहीं इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर मिलकर ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिता सकती है.
शेन वॉर्न ने बुधवार को कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के एक साल के प्रतिबंध के कारण उनकी भूख पहले से अधिक बढ़ सकती है. उन्होंने कहा, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पहले से ज्यादा बेहतर खेलने के लिए तैयार हैं.
गेंद से छेड़छाड़ के कारण इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के राज्य और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगा एक साल का प्रतिबंध इस महीने समाप्त हो रहा है. और ऐसे में दोनों को विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिल सकती है.
इन दोनों खिलाडियों को हाल ही में कोहनी की सर्जरी हुई और अब यह देखना होगा कि वे वापसी करते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते है. क्योंकि उनके लिए इंग्लैंड में चीजें आसान नहीं होने वाली.