जम्मू-कश्मीर में पुलवामा हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना द्वारा की गयी एयरस्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या पर राजनीतिक गलियारे गरम हैं.
विपक्ष बार बार आतंकियों की संख्या पर सवाल खड़ा कर रही है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा कि सेना ने 250 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया. शाह के इस बयान के बाद विपक्ष सरकार पर और ज्यादा हमलावर हो गया और पूछने लगा कि आखिर उन्हें यह आंकड़ा कहां से मिला.
Farooq Abdullah, National Conference, on #AirStrike in Balakot: We have shot one of their planes? Where is the proof of what Amit Shah says, 300 people died? If you ask, you are against the country. Time has come that you should ask questions. pic.twitter.com/UsxS5VWdiR
ANI (@ANI) March 6, 2019
कांग्रेस के बाद अब जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने अमित शाह के दिए गए बयान पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि हमने उनका एक प्लेन शूट किया है? अमित शाह ने जो कहा कि 300 लोग मारे गए इसका प्रमाण कहां है? अगर आप पूछते हैं तो आप देश के खिलाफ हैं. समय आ गया है कि आपको सवाल पूछना चाहिए.
आपको बता दें कि 26 फरवरी को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. जिसके बाद यह खबर सामने आई थी कि इस एयर स्ट्राइक में करीब 250 से 300 आतंकी मारे गए हैं.