मैं मजदूर नंबर वन हूं :पीएम मोदी

आज यानि मंगलवार को प्रधामंत्री मोदी के गुजरात दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान पीएम ने गांधीनगर जिले में स्थित श्री अन्नापूर्ण धाम में पूजा अर्चना की। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते किये गये एयरस्ट्राइक पड़ोसी देश से पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ भारत की इस तरह की आखिरी कार्रवाई नहीं है.

अहमदाबाद में पीएम मोदी की रैली के लाइव अपटेड

– पहले जिस दल की सरकार थी। जिसने दशकों तक देश पर शासन किया। वो जब गरीबी को एक मानसिक अवस्था समझे, तो आप समझ सकते हैं कि पहले आपकी चिंता क्यों नहीं की गई। भारत में गरीबी मानसिक अवस्था नहीं है, बल्कि ऐसी सोच वालों की गलत मानसिकता और गलत नीतियों का परिणाम है: पीएम मोदी

– देशभर के सभी कामगार साथी जो घरों में सेवक के रूप में काम कर रहे हैं,कबाड़ से आजीविका कमाते हैं, कपड़े धोने के काम करते हैं, खेत मजदूरी कर रहे हैं, सड़कों-घरों के निर्माण में जुटे हैं, रेहड़ी-ठेले चलाते हैं, बुनकर हैं, ऐसे कामों से जुड़े सभी कामगार साथियों को बहुत बधाई: PM मोदी

– यही पीड़ा मन-मस्तिष्क में थी, जिसने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के लिए हमारी सरकार को प्रेरित किया। आज़ादी के बाद के इतिहास की ये पहली योजना है जिसने समाज के उस वर्ग को छुआ है, जिसके बारे में कभी सोचा ही नहीं गया, जिनको अपने ही भाग्य पर छोड़ दिया गया था: PM मोदी

– मैंने स्वयं अनुभव किया है कि आप सभी को किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ता है। मुझे ऐहसास है कि देश के करोड़ों गरीबों के मन में ये सवाल रहता था कि जब तक हाथ-पैर चलते हैं, तब तक तो काम भी मिल पाएगा, थोड़ा बहुत पैसा भी मिलेगा, लेकिन जब शरीर कमजोर हो जाएगा तब क्या होगा ?: PM मोदी

– मैंने स्वयं अनुभव किया है कि आप सभी को किन परिस्थितियों से गुज़रना पड़ता है। मुझे ऐहसास है कि देश के करोड़ों गरीबों के मन में ये सवाल रहता था कि जब तक हाथ-पैर चलते हैं, तब तक तो काम भी मिल पाएगा, थोड़ा बहुत पैसा भी मिलेगा, लेकिन जब शरीर कमजोर हो जाएगा तब क्या होगा ?: PM

– देशभर के सभी कामगार साथी जो घरों में सेवक के रूप में काम कर रहे हैं, कबाड़ से आजीविका कमाते हैं, खेत मजदूरी कर रहे हैं, सड़कों-घरों के निर्माण में जुटे हैं, रेहड़ी-ठेले चलाते हैं, बुनकर हैं, ऐसे कामों से जुड़े सभी कामगार साथियों को बहुत बधाई: पीएम मोदी

– आज प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना आप सभी के लिए, देश के लगभग 42 करोड़ श्रमिकों, कामगारों की सेवा में समर्पित है: पीएम मोदी

– आज हम सभी एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम का होस्ट गुजरात है, लेकिन इस कार्यक्रम में इस समय पूरे देश से करीब दो करोड़ लोग तकनीक के माध्यम से शामिल हुए हैं: पीएम मोदी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारंभ कर 11,51,000 लाभार्थियों तक 13,58,31,918 रुपये की धनराशि सीधे पेंशन खातों में ट्रांसफर की।

– सरकार से उसके काम के बारे में हिसाब मांगना अब परंपरा बन गई है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने मंगलवार को अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन गांधी नगर पहुंचें। यहां पीएम मोदी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के चरण छू लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *