सरकारी विमान एयर इंडिया ने एक निर्देश जारी करते हुए कहा कि केबिन क्रू कोई भी एनाउंसमेंट करने से पहले जय हिन्द जरुर बोलें. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आपत्ति जताते हुए बड़ा बयान दिया.
उन्होंने कहा कि आम चुनाव नजदीक है इसलिए देशभक्ति का जोश अब आसमान में भी दिखने लगा है. आपको बता दें, अश्विनी लोहानी एयर इंडिया के दोबारा चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने हैं जिसके बाद एयर इंडिया में कार्यरत लगभग 3500 केबिन क्रू और 1200 कॉकपिट क्रू मेंबर्स को यह निर्देश दिया गया है.
जिसका कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती लगातार विरोध कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आप किसी विचारधारा या विचार को बंद करके नहीं रख सकते. गांवों और शहरों में रहने वाले ऐसे हजारों कश्मीरी हैं, जो जमात से जुड़े हुए हैं. यह एक सामाजिक-धार्मिक संगठन है.
उन्होंने कहा, जमात की ओर से चलाए जा रहे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षाओं में रैंक पाते हैं. अगर आप इन बच्चों के स्कूलों को बंद कर देंगे, तो इनका क्या होगा?