अभी एक सप्ताह तक अस्पताल की निगरानी में रहेंगें अभिनंदन

पाकिस्तान के सेना का पीछा करते हुए पाकिस्तानी सरजमीं में घुसने वाले भारतीय जाबांज अभिनंदन पाकिस्तान में तकरीबन 60 घंटे हिरासत में रहने के बाद स्वदेश लौट चुके है. जो अब तक अस्पताल में चिकित्सकों के निगरानी में हैं.

जानकारी के मुताबिक, अभिनंदन के लोवर स्पाइन में चोट लगी है. इसलिए अभिनंदन अभी तकरीबन एक हफ्ते तक चिकित्सकों के निगरानी में रहेंगे.

अभिनंदन की माने तो उनके शरीर में कोई बग या चिप नहीं डाला गया है. उनका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान में किसी भी तरह के शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई लेकिन मानसिक तौर पर उन्हें बेदह परेशान किया गया.

आपको बता दें, अभिनंदन फिलहाल कूलिंग ऑफ पीरियड के तौर पर रिसर्च ऐंड रेफरल अस्पताल में ही एक हफ्ते गुजारेंगे. ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभिनंदन मानसिक तौर पर पूरी तरह स्वस्थ हैं. इसके साथ ही उनसे शुरुआती पुछताछ की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *