पाकिस्तान के तरफ से राह-ए-मिलन गेट न खोले जाने से लोग उल्टे पांव लौटने को मजबूर

जम्मू-कश्मीर स्थित पुंछ के चक्का दां बाग से रावलकोट के बीच एक बस चलती है जिसे राह-ए-मिलन का नाम दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसी तनावपूर्ण स्थिति में पाकिस्तान ने अपने शरहद की गेट नहीं खोले जिससे यात्रियों को ख़ासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

14 फरवरी को भारतीय सुरक्षा बल के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद इस बस सेवा को बंद कर दिया गया था. पाकिस्तान की ओर से शरहद के इस गेट को न खोले जाने के चलते पुंछ से रावलकोट तक जाने वाली बस सीमा पार नहीं कर सकी, जिससे यात्रियों को वापस लौटना पड़ा.

इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्साप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दी गई थी जिसमें लाहौर में 35 भारतीय के फंसे होने की ख़बर आई थी. लेकिन 3 मार्च को इस ट्रेन की सुविधा दोबारा बहाल कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *