दिल्ली: किराड़ी से BJP के पूर्व विधायक अनिल झा पर फायरिंग

दिल्ली में BJP के पूर्व विधायक अनिल झा पर फायरिंग की घटना सामने आई है. जिसमें वो बाल बाल बच गए. बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा का आरोप है कि वह अपनी कार से जा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका. रास्ता रोकने वालों की संख्या 6 से 7 थी. शुरुआत में हल्की बहस के बाद एक शख्स ने रिवाल्वर लाने को कहा उसके बाद में भागकर वह शख्स फायरिंग करने लगा. अनिल झा का दावा है कि उसने फायरिंग करते हुए बंदूक का रिवाल्वर का मुंह घुमा दिया और वह बाल-बाल बचे वरना गोली उनको लगती. घटना दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र की है.

तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. थाना प्रेम नगर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी भी संशय बना हुआ है की गोली आखिरकार किसने चलाई लेकिन विधायक का कहना है कि दो हमलावरों को पहचानते भी हैं. खास बात यह है कि आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने निकाले हैं अभी तक पुलिस को कोई फायरिंग करने वाले शख्स फायरिंग करते हुए नजर नहीं आए हैं. वैसे झगड़ा था या फायरिंग हुई भी है या नहीं यह जांच का विषय है. फिलहाल प्रेम नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *