कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को रांची में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कड़े आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना ने देश की रक्षा की,वायु सेना के पायलटों ने अपने प्राणों की आहुति दी. लेकिन, हमारे प्रधान मंत्री ने वायु सेना से पैसे चुराकर अनिल अंबानी की जेब में डाल दिया.यह बेहद शर्म की बात है.
राहुल ने एक बार फिर राफेल के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि कहा कि राफेल सौदे में भ्रष्टाचार था और अनिल अंबानी को 30,000करोड़ रुपये गलत तरीके से दिए गए थे.
इस जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने झारखंड में गरीबी और विकास की कमी के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड गरीब नहीं है, लेकिन झारखंड के लोग गरीबी में जी रहे हैं क्योंकि लोगों के पास जाने वाला पैसा प्रतिदिन चोरी हो रहा है.