पटना के गांधी मैदान में रविवार को बीजेपीऔर एनडीए की संकल्प रैली होने वाली है. इससे पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी व बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों नेता गठबंधन में साथ होने के बावजूद भी एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं.
तेजस्वी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा वाले मामले पर भी सुशासन बाबू को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह उनके अविश्वास का ही परिणाम है कि नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का मांग को नहीं उठा पाते.
दोनों नेताओं के बीच अविश्वास का हवाला देते हुए तोजस्वी ने कहा कि उनमें विश्वास की इतनी कमी है कि जब पिछले साल नीतीश कुमार ने जब पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग रखी तो पीएम मोदी ने सिरे से इंकार कर दिया.
तेजस्वी यादव ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार BJP को अभी भी भारत जलाओ पार्टी और बड़का झूठी पार्टी मानते हैं? अगर मानते हैं तो साथ क्यों हैं? अगर नहीं मानते तो अपने पहले वाले वक्तव्य के लिए माफ़ी मांगे?