PAK के खिलाफ वनडे में डेविड वॉर्नर-स्टीव स्मिथ के खेलने की संभावना नहीं: फिंच

ऑस्ट्रेलिया की टीम इन दिनों भारत के खिलाफ पांच मैचों के वनडे सीरीज खेल रही है. यह खत्महोने के बाद गत विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए यूएई जाएगी.

वहीं इस सीरीज में चोटिल और प्रतिबंधित स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के खेलने की संभावना नहीं है. जबकि गेंद से छेड़छाड़ के कारण उन पर लगा एक साल का प्रतिबंध सीरीज के दौरान खत्म हो जाएगा.

बता दें कि सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे 29 मार्च और 31 मार्च को खेले जाएंगे. स्मिथ और वॉर्नर दोनों कोहनी की सर्जरी से उबर रहे हैं और इन दोनों का निलंबन 29 मार्च को समाप्त होगा. लेकिन, उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने पहले वनडे के संध्या पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि डेविड वॉर्नर या स्टीव स्मिथ २९ मार्च को मैच में खेलेंगे. मैं शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हूं कि लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे उस अंतिम एक या दो मैच में खेलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *