चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Realme अपने अगले स्मार्टफोन Realme 3 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. जिसका टीजर कंपनी ने पहले ही जारी कर दिये हैं. आपको बता दें, इस फोन को 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है. टीजर को देखकर Realme 3 के साथ-साथ Realme 3Pro भी लॉन्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
कंपनी ने एक 6 सेकेंड का वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें Be proactive लिखा हुआ है और इस Pro शब्द पर स्ट्रेस किया गया है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी 4 मार्च Realme 3 के साथ ही Realme 3Pro को भी को लॉन्च कर सकती है. जिसके फीचर्स से सम्बंधित कोई ऑफियल जानकारी अभी नहीं उपलब्ध कराई गई है. हालांकि, Realme 3 में ये संभावित फीचर्स हो सकते हैं…
आपको बता दें, हाल ही में कम्पनी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से इस स्मार्टफोन का लुक जारी किया था. ट्विटर पर मिली जानकारी के अनुसार, इस स्मार्टफोन के बैक में डायमंड पैटर्न के साथ ही वर्टिकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिये जाने की संभावना है. इसके अलावा इसमें VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी भी हो सकता. इस फोन की कीमत तकरीबन 15,000 रुपये क आस-पास रखे जाने की उम्मीद है.