बीजेपी देशव्यापी विजय संकल्प बाइक रैली में अमित शाह करेंगे बाइक की सवारी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्यप्रदेश के एक दिन के दौरे पर हैं. यहाँ वो कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उमरिया के अमर शहीद स्टेडियम से देशव्यापी विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे.

देश भर में मंडल, जिला एवं राज्य स्टार पर आयोजित किये जाने वाले इस कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता बाइक रैली निकालकर जन-जन से संपर्क करेंगे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को उन तक पहुंचाएंगे.

विजय संकल्प बाइक रैलियां देश के सभी राज्यों में आयोजित की गयी है. देश भर के कुल 4120 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 3500 से अधिक जगहों पर यह रैलियां निकाली जाएंगी. गत तीन फरवरी को शाह ने पार्टी के एक माह तक चलने वाले व्यापक अभियान संकल्प पत्र: भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत के समय चार कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए जन-जन तक महासंपर्क करने की बात कही थी.

आपको बता दें कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं से विजय संकल्प बाइक रैली में पूरे उत्साह से भाग लेने का आह्वान किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *