बीजेपी की आज प्रदेश भर में विजय संकल्प रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने जीत को सुनिश्चित करने को लिए अनेक अभियान चलाकर पार्टी की प्रचार-प्रसार में जूट गई है. इसी कड़ी में आज बीजेपी ने विजय संकल्प रैली निकाली है. जिसका नेतृत्व प्रदेश के राष्ट्रीय पदाधिकारी से लेकर भाजपा के शीर्ष नेता तक कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, आज उत्तरप्रदेश के 403 क्षेत्रों के सभी बूथों से कमल संदेश विजय संकल्प रैली निकाली जा रही है.

बताया ये भी जा रहा कि बीजेपी के बाइक रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में बाइक पर सवार होकर लोगों के बीच जायेंगे और सरकार की समस्त उपलब्धियों और योजनाओं की तमाम जानकारी देते हुए आम जनता से बीजेपी को वोट करने की अपील करेंगे.

इस रैली में शामिल होने वाले बीजेपी कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर बीजेपी का झंडा और स्टीकर लगाकर हाथों में तिरंगा थामे सड़कों पर निकलेंगे. और जन-जन तक जाकर बीजेपी को दोबारा सरकार में लाने की गुहार लगायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *