भारतीय वायु सेना के पाकिस्तान में घुसकर बालाकोटा में आतंकियों के ठीकानों को ध्वस्त करने के बाद बौखलाये पाकिस्तान की खुफिया एजेन्सी आईएसआई ने आतंकियों के नाम करो या मरो के फरमान जारी कर दिया है. भारतीय एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली समेत कई कई शहर आतंकियों के निशाने पर हैं. आपको बता दें, इस सुचना के बाद दिल्ली पुलिस ने रेड एलर्ट जारी कर दिया है
भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक के बाद जेहाद युनाइटेड काउंसिल ने भारत में मौजूद अपने आतंकियों को सक्रिय करते हुए निर्देश जारी कर दिया है. पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों को हमला करने का हुक्म दिया है. इसके लिए अलग-अलग भारतीय शहरों में फिदायीन हमले और बम धमाके करने का प्लान बनाया गया है.
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था जिसमें तकरीबन 300 आतंकीयों के मारे गये. जिसके पाकिस्तान औऱ हिन्दुस्तान के बीच भारी तनाव है.