बंगाल में तृणमूल के युवा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या

सोमवार को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बहरामपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आपको बता दें, तकरीबन 10 बजे बाइक सवार हमलावरों ने नजीमुल शेख को गोली मार कर हत्या कर दी.

बेरहामपुर पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावरों ने नजीमुल को दो बार गोली मारी जिसके बाद उसे इलाज के लिए मुर्शिदाबाद अस्पताल लेकर गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस का ये भी कहना है कि नजीमुल के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज थे जिसमें नजीम कई महिने की जेल काट कर लौटा था. पुलिस इस मामले को लेकर अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *