प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंचे. वहां उन्होंने संगम घाट पर पूजा-अर्चना भी की. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्वमच्छ कुंभ स्वगच्छे आभार कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया. वहां वो न केवल सफाई कर्मियों से मिले बल्कि कुछ सफाई कर्मियों के पैर भी धोए और उन्हें अंग वस्त्र् भी पहनाया.इस मुद्दे को अब सियासी मंशा बताई जा रही है.
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस मसले पर पीएम की चुटकी लेते हुए कहा है कि पहले कन्याओं का पूजन देखा था अब प्रधानमंत्री नयी पूजा निकाल रहे है. मीडिया से बात करते हुए प्रदेश के अध्यक्ष ने कहा कि ये परंपरा पुरानी है,पहले कन्यायों का पूजन होता था अब प्रधानमंत्री नयी-नयी पूजा निकाल रहे हैं. ये आरएसएस का हिंदुत्व है. सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ना शुरू ही चूका है. इससे अच्छा होता की पीएम उनको कपड़े दे देते.
Raj Babbar,Cong on PM washing feet of sanitation workers: Ye parampara purani hai, kanyaon ka pujan hota hai. Ye nayi nayi puja nikal rahe hain, ye RSS ka Hindutva hai. Social media pe unka mazak bhi udna shuru ho chuka hai. is se accha hota un logon ke liye acche kapde de dete pic.twitter.com/tx49GGwAuQ
ANI UP (@ANINewsUP) February 25, 2019
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिन पहले संगम पहुंचे थे जहाँ उन्होंने संगम त्रिवेणी में आस्था की डुबकी भी लगायी. प्रधानमंत्री के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहे.