दुनिया के 187 देशों के प्रतिनिधियों ने प्रयागराज के कुंभ मेले की भव्यता दिव्यता देखी, उनमें पाकिस्तान भी शामिल है. पुलवामा हमले के बाद भारत पाक के रिश्तों के बीच आई कड़वाहट के बावजूद भी भारत ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि को न सिर्फ कुंभ मेले में आने की इजाजत दी, बल्कि यहां उसका ख़ास ख्याल भी रखा गया.
पाकिस्तान के सांसद डा० रमेश कुमार वाकनानी भी विशेष विमान से प्रयागराज आए और एयरपोर्ट से सीधे कुंभ मेले में पहुंचे. रमेश वाकनानी सिंधी समाज से हैं और पाकिस्तान में सिंधी हिन्दू काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं.
कुम्भ में आए रमेश वाक्नानी ने कहा कि वह शांति का संदेश लेकर आए हैं और यहां से भी अमन के पैगाम के साथ ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे. रमेश वाकनानी के मुताबिक किसी भी हिन्दू के लिए संगम आना और गंगा में आस्था की डुबकी लगाना बड़े ही गौरव की बात है.