दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर के स्टूडेंट रहे बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित करने का फैसला किया था. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि HRD मिनिस्ट्री ने यूनिवर्सिटी के अनुरोध को खारिज कर दिया है. इसकी वजह और कोई नहीं बल्कि शाहरुख़ को किसी अन्य कॉलेज से पहले ही ये डिग्री मिल चुकी है.यह खुलासा RTI ने किया है.
RTI में पूछे सवाल का जवाब देते हुए JMI ने खुलासा किया कि HRD मिनिस्ट्री ने इंकार किया क्योंकि शाहरुख खान को 2016 में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANNU) से डिग्री मिली है.
ऐक्टर के फिल्म कैरियर की बात की जाए तो शाहरुख़ की हाल ही में फिल्म जीरो रिलीज़ हुई थी जिसमें वो एक बौने का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे थे.