धारा 370 को लेकर ये क्या कह गए नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुरूवार को धारा 370 को लेकर बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने दो टूक में कहा कि धारा 370 किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होनी चाहिए. आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए धारा 370 हटाने की आवश्यकता नहीं है.

आपको बता दें, पुलवामा हमले के बाद कई संगठन जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग कर रहे हैं. इसपर नीतीश कुमार ने कहा कि इस संदर्भ में तो ऐसी मांग होनी ही नहीं चाहिए. इतना ही नहीं, उन्होंने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि वे आतंकवाद से पूरी सख्ती से निबटने के पक्ष में हैं लेकिन, इसके लिए किसी संवैधनिक प्रावधान को खत्म करने की जरूरत नहीं है. वहीं उन्होंने अलगाववादियों से सुरक्षा वापस लेने के केंद्र के फैसले को सही ठहराया और साथ ही पुलवामा हमले की कड़ी शब्दों में निंदा भी किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *