कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मिशन आंध्र प्रदेश पर हैं. अपने एक दिवसीय दौरे की शुरुआत राहुल गांधी तिरुपति बालाजी के दर्शन से करेंगे. कांग्रेस की कमान संभालने के बाद पहली बार राहुल गांधी तिरूपति पहुंच रहे हैं. तिरूमला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी रेनीगुंटा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से वेंकटेश्वर मंदिर जायेंगे. तिरूपति में वो अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण करेंगे. और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. साथ ही यहां पर राहुल गांधी किसानों के लिए दो लाख रूपए का कर्जमाफी का ऐलान भी कर सकते है.
माना जा रहा है कि वे वहां एक रोड शो भी कर सकते है. जनसभा में राहुल गांधी आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद विशेष दर्जा देने के बारे में भी बोल सकते हैं. इसके अलावा वो आंध्र प्रदेश और देश के प्रमुख मुद्दों पर भी बात कर सकते हैं.
बता दें कि आंधप्रदेश में कुल 175 विधानसभा और 25 लोकसभा सीटें हैं. प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों एक ही साथ होने है. कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में अकेले चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है.