पुलवामा हमले के बाद हरकत में आई भारतीय सेना लगातार आतंकियों को चून-चून कर मौत के घाट उतार रही है. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में गुरुवार को तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली जिसके बाद सुरक्षा बलों के कान खड़े हो गए. यह जानकारी मिलते ही सेना के जवान ने तलाशी अभियान शुरु कर दी.
जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी है जिसमें एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है. जानकारी के अनुसार, इस सर्च अभियान में सुरक्षाबलों ने उस मकान को घेर लिया है जिसमें आतंकियों के छिपे होने की ख़बर मिली थी.
आपको बता दें, पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है और साथ ही इंटरनेट सेवायें भी बाधित कर दी गई है.