सैमसंग ने लॉन्च किया Galaxy S10 जिसकी शुरुआती कीमत है 899 डॉलर

आज सैमसंग ने एक इवेंट के दौरान Galaxy S10, Galaxy S10 Plus लॉन्च कर दिया है. इस फोन की आते ही मोबाइल बाजार में तहलका मच गया है. आपको बता दें, इस फोन में पंचहोल डिस्पले दिया गया है जो एचडीआर सपोर्ट करती है.

Samsung Galaxy S10 में 6.1 इंच की डिस्प्ले है, जबकि Galaxy S10 Plus में 6.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. एक नया मॉडल Galaxy S10E भी लॉन्च किया गया है. इसकी बिक्री 8 मार्च से होने की संभावना है. कैमरे की अगर बात बात करें तो इस फोन में तीन कैमरे दिये गए हैं. जिसमें रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है.जबकि दो अन्य कैमरे 12 और 16 मेगापिक्सल के हैं.

वहीं अगर इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की बात की जाय तो इसमें क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिए गए हैं जो सिर्फ अमेरिका में ही मिलेंगे, दूसरे देशों में Exynos वाले स्मार्टफोन्स मिलेंगे.इस सिरीज की शुरुआती कीमत अमेरिका में 899 डॉलर से शुरू होगी. S10 Plus की शुरुआती कीमत 999 डॉलर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *