छह साल बाद छपरा पहुंचे लालू, कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ से मची अफरा-तफरी…

संतोष कुमार सिंह

छपरा: अपने परंपरागत प्रभाव वाले क्षेत्र बिहार के छपरा पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सारण की धरती पर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे। दरअसल लालू लोकसभा चुनाव को लेकर पत्नी राबड़ी देवी के साथ 7 साल बाद छपरा पहुंचे थे। लालू के आगमन की खबर से कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ बुधवार को सर्किट हाउस में जमा हो गई की भीड़ की वजह से सर्किट हाउस के गेट का शीशा टूट गया। इस घटना में लालू प्रसाद यादव बाल बाल बच गए. इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

अपने यात्रा के दौरान लालू यादव ने छपरा में अपने पार्टी कार्यालय का निरीक्षण किया। लालू यादव ने कई सालों के बाद छपरा में आने का फैसला किया था, और उसकी वापसी की खबर सबके बीच थी। जब वह छपरा पहुंचे, तो वह मीडिया से बात करने से परहेज करते रहे. लालू यादव के आगमन की खबरों के बाद युवा कार्य खेल और संस्कृति विभाग के मंत्री जितेंद्र राय ने बताया कि उनके आगमन का आयोजन कार्यकर्ताओं की मांग पर किया गया था।


इस दौरान लालू यादव के साथ एमएलसी सुनील सिंह, विधायक छोटेलाल राय, मंत्री जितेंद्र राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लालू यादव को एक नजर देखने के लिए कार्यकर्ता बेताब नजर आए, वही लालू कुछ चुनिंदा लोगों से बातचीत के और फिर अपने रथ से पटना रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *