Olympic 2028: 128 साल बाद ओलंपिक में खेला जाएगा क्रिकेट, टी-20 फॉर्मेट में होंगे मैच

olympic 2028 olympic 2028

Olympic 2028: साल 2028 में होने वाले लॉस एजेंलिस ओलंपिक में क्रिकेट खेला जाएगा। 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर मुहर लग चुकी है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष ने वापसी पर मुहर लगाई है। ओलंपिक में खेले जाने वाले क्रिकेट मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख के नेतृत्व में सोमवार को मुंबई में हुई बैठक में इस पर अंतिम फैसला किया गया। क्रिकेट इससे पहले 1900 के पेरिस ओलंपिक में खेला गया था। 128 साल बाद ओलंपिक में एक बार फिर से क्रिकेट की धमक देखने को मिलेगी।

बता दें कि, आईओसी अधिकारियों ने क्रिकेट के अलावा पांच खेलों को ओलंपिक में शामिल किया है। क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लेक्रोस समेत पांच नए खेलों को शामिल किया है। हालांकि, सभी नए खेलों को 2028 खेलों में जगह सुनिश्चित करने के लिए आईओसी सदस्यता द्वारा मत हासिल करने की आवश्यकता थी।

सोमवार को आधिकारिक रूप से पांचों नए खेलों को शामिल कर लिया गया। लॉस एंजिलिस-28 आयोजन समिति द्वारा पांच खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव का आईओसी के 99 सदस्यों में से मतदान करने वाले केवल दो सदस्यों ने विरोध किया।

आईओसी ने सोशल मीडिया पर इसकी जनकारी दी। उन्होंने लिखा- लॉस एंजिलस ओलंपिक में पांच नए खेलों को शामिल करने के आयोजन समिति के प्रस्ताव को आईओसी सत्र द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही आईओसी ने क्रिकेट के आगे टी20 लिखा, यानी क्रिकेट के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इनमें पुरुष और महिला क्रिकेट के मुकाबले शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *