Punjab Haryana High Court: पंजाब कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की याचिका पर आज सुनवाई हुई। हरियाणा पंजाब हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए भगवंत मान सरकार को नोटिस जारी कर दिया और जवाब मांगा है। सुखपाल खैरा ने कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।
पुलिस रिमांड पर है विधायक खैरा
बता दें कि, कांग्रेस विधायक को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से वह पुलिस रिमांड पर है। खैरा का कहना है कि उनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला राजनीति से प्रेरित है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस मामले पर रोक लगा चुका है।
बाद में सुखपाल सिंह खैरा ने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर आज होईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार से जवाब मांगा है।
8 साल पुराने मामले में हुई सुनवाई
पंजाब पुलिस ने आठ साल पुराने मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ़्तार किया था। यह मामला ड्रग्स से जुड़ा है। खैरा के ख़िलाफ़ साल 2015 में फाजिल्का ज़िले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि खैरा को दूसरी बार इस मामले में गिरफ़्तार किया गया है। इससे पहले उन्हें साल 2021 में ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ़्तार किया था। इस मामले में उन्हें 2022 में उन्हें ज़मानत मिल गई थी।