Haryana Assembly Election 2024: चुनाव से पहले BJPको झटका, पूर्व मंत्री ने पार्टी को कहा अलविदा

चंडीगढ़: आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव Haryana Assembly Election 2024) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व मंत्री और रेवाड़ी के कोसली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता जगदीश यादव (Jagdish yadav) ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। आज उन्हें नई दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की मौजूदगी में औपचारिक रूप से पार्टी (कांग्रेस) में शामिल किया जाएगा।

जगदीश यादव ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए विकास कार्य चाहता हूं और इसीलिए मैंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अकेले जुमलों से काम नहीं चलता।

बता दें कि 1996 के विधानसभा चुनाव में जगदीश यादव ने जाटूसाना (अब कोसली) से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को हराया था और फिर बंसीलाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने।उस समय, जगदीश यादव ने बंसीलाल की हरियाणा विकास पार्टी (एचवीपी) के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था।

बाद में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से हाथ मिला लिया। हालांकि इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में जगदीश यादव जीत नहीं सके, लेकिन उन्हें हमेशा अच्छे खासे वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *