Mann Ki Baat:सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की। इस दौरान पीएम मोदी के संबोधन का केंद्र चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग और जी-20 का सफल आयोजन रहा। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्य काल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कर्तव्य की भावनाहम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।
मंडपम बना सेलिब्रेटी
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचवा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकी संघ को G-20 में फुल मेंबर बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया।
पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार प्रश्न स्पर्धा भी चल रहा है और उसे चंद्रयान-3 महाक्विज नाम दिया गया है। MyGov.पोर्टल पर हो रहे इस स्पर्धा में अब तक 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं।
दिल्ली में होगा जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम
आगे पीएम ने मन की बात के एपिसोड में कहा कि दिल्ली में एक और आयोजन होने जा रहा है। G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम। इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के लाखों विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एक-दूसरे से जुड़ेंगे। अगर आप कॉलेज विद्यार्थी हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा और इससे जरूर जुड़िएगा।
पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा
आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तौर पर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता का दर्शन करें।