Morocco Earthqauke:तुर्की के बाद मोरक्को में भूकंप से तबाही, करीब ढ़ाई हजार लोगों की मौत, शहर मलबे में तब्दील

रबात: भूकंपका नामसुनते हीलोगों के दिमाग मेंहाल ही में तुर्की (Turkey) में आए भयावह भूकंप का दृश्य सामने आ जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco) में हुआ है,जहां भूकंप के कारण अब तक 2100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। मौत का आंकड़ा अभी भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मौके पर बचावकर्मी मौजूद है और मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं।

दरअसल, यह घटना मध्य मोरक्को में स्थित देश का चौथा सबसे बड़ा शहर मारकेश में हुई है जहां शनिवार (9 सितंबर) रात अचानक आई तेज भूकंप ने तबाही मचा दी। बताया जा रहा है कि शनिवार को 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। फिर रविवार (10 सितंबर) को इसी क्षेत्र में एक बार फिर धरती डोली। दूसरी बार आई भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। प्रकृति के इस कहर में अब तक लगभग ढ़ाई हजार लोगों की जान चली गई है। जबकि 2,400 से अधिक लोग घायल हो गए है।

मारकेश में आई भूकंप ने शहर के कई घरो को मलबा बना दिया। जानकारी के मुताबिक, मारकेश से 60 किलोमीटर (37 मील) दूर तफेघाघते पर्वतीय गांव की लगभग हर इमारत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बता दें कि इस भयावह घटना में मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी भी कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। मौके पर मौजूद सैन्य कर्मियों द्वारा जिंदा बचे लोगों और मृतकों के शवों की तलाशी की जा रही है।

बता दें कि मोरक्को में भूकंप से आई तबाही परशनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया था। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने कहा कि, मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *