Heath Streak Death: आउट नहीं हुए जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान, पूर्व साथी खिलाड़ी ने कहा- थर्ड अंपायर ने बुला लिया वापस

नई दिल्ली: जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) के मौत की खबर ने क्रिकेट जगत मेंसनसनी मचा दिया। उनकी मौत की खबर सुनकर भारत के भी कई पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने उन्हें श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि अब उनकी मौत की खबर झूठी निकली है। इस बात की जानकारी भी उसी ने दी है, जिसने स्ट्रीक के मौत की खबर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के अंदाज में ये भी कहा कि उन्हें तीसरे अंपायर ने वापस बुला लिया है।

दरअसल, हीथ स्ट्रीक के पूर्व साथी खिलाड़ी हेनरी ओलंगा ने आज सुबह ट्रवीट कर इस बात की जानकारी दी थी कि हीथ स्ट्रीक 49 की उम्र में अब दूसरी दुनिया में चले गए हैं। उन्होंने लिखा कि, जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही। ओलंगा के इस ट्वीट के बाद सनसनी मच गई और लोग उन्हें श्रद्धांजलि भी देने लगे।

इस बीच ओलंगा ने ही यह दावा किया है कि स्ट्रीक जीवित हैं। उन्होंने अपने पुराने पोस्ट को डिलीट कर एक नए पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी कि वह जीवित हैं। उन्होंने लिखा कि, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की खबर काफी तेजी के फैली। मैने अभी उससे बात की। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस बुला लिया। वह काफी जिंदादिल इंसान हैं और पूरी तरह से जीवित हैं। इस ट्वीट में उन्होंने स्ट्रीक के साथ की गई बातचीत भी शेयर की जिसमें स्ट्रीक ने बताया है कि वह जिंदा हैं।

I can confirm that rumours of the demise of Heath Streak have been greatly exaggerated. I just heard from him. The third umpire has called him back. He is very much alive folks. pic.twitter.com/LQs6bcjWSB
Henry Olonga (@henryolonga) August 23, 2023

बता दें कि हीथ स्ट्रीक इन दिनों कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनके परिवार ने बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि उनका इलाज साउथ अफ्रीका में चल रहा है। वहीं कुछ महीने पहले जिम्बाब्वे के खेल मंत्री के एक बयान ने इस बात की ओर इशारा किया था कि हीथ स्ट्रीक के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। उनके एक दोस्त ने कहा कि कुछ समय पहले ही वह फिशिंग के लिए उनके साथ गए थे, लेकिन अब कुछ ठीक नहीं है। इस बीच उनकी मौत की खबरों पर भरोसा करना लोगों के लिए संभव था। हालांकि यह फेक निकला।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने बोर्ड के साथ विवाद होने की वजह से सिर्फ 31 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए 65 टेस्ट और 189 वनडे मैचों में खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *